कुछ लोगों को चेहरे में निकलने वाले दाने की समस्या 12 महीने रहती है, लेकिन यह समस्या गर्मी के आते ही और भी ज्यादा बढ़ जाती है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें यह समस्या सिर्फ गर्मी में होती है, लेकिन समय चाहे जो भी हो जब यह दाने हमारे चेहरे पर हो जाते हैं तो ये हमारे चेहरे की पूरी खूबसूरती छीन लेते हैं। वैसे तो इस तरह के दाने होने के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे बहुत ज्यादा प्रदूषण, डेड स्किन या तैलीय त्वचा। यहां पर हम आपको जो उपाय बता रहे हैं वह हर तरह के दाने को खत्म करने के लिए कारगर है।
अगर आप के चेहरे में छोटे-छोटे दानों की समस्या है, तो अपने चेहरे को महीने में दो से तीन बार भाप जरूर दें। यह आपके रोम छिद्र को खोलता है जिससे चेहरे में जमी गंदगी पूरी तरह से बाहर आ जाती है और दाने धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
दानों से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाएं और इससे चेहरे की मसाज करें। थोड़ी देर मसाज करने के बाद चेहरा धो लें और वॉटर बेस्ट मॉइश्चराइजर लगा ले।
कच्चा पपीता में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसके कारण यह हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आपको दाने से जल्द से जल्द छुटकारा पाना है तो कच्चे पपीते को पीस लें और इसके पेस्ट से अपने चेहरे पर हल्का मसाज करें और इस पेस्ट को चेहरे पर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अगर आप दिन में दो बार कुछ दिनों तक ऐसा करेंगे तो आपके छोटे छोटे दाने जड़ से खत्म हो जाएंगे।


