दिनभर की भागदौड़ में आपकी त्वचा बहुत सी चीजों का शिकार होती है। दिनभर उड़ने वाली धुल- मिट्टी प्रदूषण आपकी त्वचा का निखार खो देती है। जिसकारण यह आपकी त्वचा के रोमछिद्र में फसकर उन्हें बंद कर देता है। यही गंदगी आपकी त्वचा में मुंहासों और पिंपल्स का कारण बनती है। ऐसे- समय पर आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाना बेहद जरूरी होता है। चलिए आपको आगे बताते है कि कैसे...
तैलीय त्वचा
ऑयली त्वचा को गहराई से साफ़ करना थोड़ा मुश्किल होता है ऐसे में किसी साधारण मास्क की बजाय आपको घर में तैयार किया गया मास्क ही अप्लाई करना चाहिए। इसे तैयार करने के लिए आपको चाहिए शुंगर, नींबू के छिलके और ताजा एलोवेरा जैल। आपको नींबू के छिलकों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार करना है फिर इसमें आधा चमच चीनी और 2 चमच एलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स करना है। अब आपको इस पेस्ट को समान रुप से त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दे जिसके बाद त्वचा को साफ़ पानी के साथ धो लें।
कॉम्बिनेशन स्किन
कॉम्बिनेशन स्किन यानि की नार्मल त्वचा आपको बता देते है कि ऐसी त्वचा में तैलीय और शुष्क दोनों प्रकार के गुण होते हैं जिसकारण इसकी केयर का तरीका भी अलग होता है। इस त्वचा के लिए मास्क बनाने के लिए आपको सोडियम बायकार्बोनेट, संतरे के छिलके और बादाम का टेल चाहिए। संतरे के छिलकों को पीस लें और इसमें सोडियम बाय कार्बोनेट और बादाम तेल मिलाकर इसे भी 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाने के बाद इसे पानी से धो लें।
शुष्क त्वचा
इस त्वचा के लिए पील ऑफ मास्क बेहद फायदेमंद होता है। मास्क को तैयार करने के लिए आपको सोडियम बायकार्बोनेट और ऑलिव ऑयल की जरूरत है। दोनों की समान मात्रा के मिश्रण को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है और इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।


