इस मौसम में इन बीमारियों से रहें सावधान, हो सकती है जानलेवा बीमारी

मौसम के हिसाब से हर बीमारियां इंसान को होती रहती है जिसके कारण कभी-कभी कई बिमारी ऐसी होती हैं जो कि मौसम के हिसाब से होती है, उनमें से आज हम आपको कुछ ऐसे बीमारियों के बारे में बताते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदेह है, और अगर समय रहते इनका इलाज नहीं किया गया तो यह हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।
अभी के मौसम के हिसाब से आजकल युवा वर्ग और बच्चों को खसरा की बीमारी बहुत जल्दी लगती है। यह सांस के द्वारा एक दूसरे से संक्रमण द्वारा फैलती है, जिसमें शुरुआती लक्षण में शरीर में दाने होना, आंखें लाल हो जाना, नाक बहना, शरीर में दर्द यह सभी खसरा के लक्षण है। इसलिए इस बीमारी को कभी भी अनदेखा ना करे, क्योंकि अगर पूरे तरफ से फैलेगा तो यह जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए डॉक्टर के पास जाएं और इस बीमारी का इलाज करवाएं।
ऐसे मौसम में पीलिया होने की संभावना ज्यादा रहती है, इसका सबसे मुख्य लक्षण खानपान में गड़बड़ी और दूषित पानी पीने से होता है, जो कि एक तरफ से शुरुआती लक्षण शरीर का थका होना, आंख और शरीर के हिस्से पीले हो जाना, नाखून भी पीला हो जाना और पेशाब भी पिला होना, यह सभी पीलिया के लक्षण है। अतः ऐसे समय में आपको तुरंत डॉक्टर से उचित परामर्श द्वारा दवाई का सेवन करना चाहिए और घर में आराम करना चाहिए।
टाइफाइड इसी मौसम में बहुत जल्दी होते हैं जिनमें अधिकतर संक्रमण युवा वर्ग वाले होते हैं, या एक तरह से गंदे पानी पीने से होते हैं। इस के शुरुआती लक्षण बुखार आना, भूख कम लगना, थकान शरीर में महसूस करना, हाथ पैर सुन्न हो जाना, सर्दी, खांसी, जुकाम यह सभी इसके होते है, क्योंकि अधिकतर गंदगी की वजह से यह बीमारी ज्यादा पनपती हैं, इसलिए अपने आसपास सफाई रखें और डॉक्टर से इसके बारे में परामर्श लें जिससे आप बहुत जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »