इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि हमारे भारत में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति का रिश्ता काफी गहरा है। हर बार की तरह इस बार भी कई फिल्मी सितारों ने पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। इनमें से एक है बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल नुसरत जहां जो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की टिकट पर बशीरहाट लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं।
Third party image reference
Third party image reference
Third party image reference
उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के शायंतन बसु और कांग्रेस के काजी अब्दुल रहीम से था। यहां उन्होंने दोनों ही बड़े दलों के प्रत्याशियों को मात दे दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 8 जनवरी 1990 को कोलकाता में उनका जन्म हुआ था। बीकॉम में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाया।
Third party image reference
Third party image reference
सन 2010 को नुसरत जहां ने 'फेयर वन मिस कोलकाता' का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और सन 2011 को उनकी पहली मूवी 'शोत्रु' रिलीज हुई। बस कुछ ही दिनों के अंदर वो टॉलीवुड की सबसे टॉप और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक बन गई। उन्हें आखरी बार सन् 2018 को फिल्म 'नकाब' में देखा गया था और इस साल उनकी आने वाली मूवी का नाम 'सेवेन' है।
Third party image reference
Third party image reference
Third party image reference
उनकी लोकप्रियता को देखते हुए इस साल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने नुसरत को बशीरहाट लोकसभा सीट से टिकट देने का एलान किया था। बीजेपी के दौर में भी वह इस चुनाव मैदान में बाजी मारने में कामयाब रही।
Third party image reference
Third party image reference
Third party image reference